168 हज़ार क्रिस्टल से बनी ड्रेस और 5 करोड़ की डायमंड जूलरी पहनकर रेड कार्पेट पर उतरीं सिंगर जैनेल

लाइफस्टाइल डेस्क. लॉस एंजलिस में हुए 92वां एनुअल एकेडमिक अवॉर्ड में सेलेब्रिटीज खूबसूरत अंदाज़ में रेड कार्पेट पर उतरे लेकिन चर्चा में आईं सिंगर जैनेल मोने। जैनेल ने 168 हजार क्रिस्टल से बनीं शिमरी ड्रेस पहनी। 5 करोड़ की वाइट गोल्ड और फॉरेवरमार्क की डायमंड जूलरी ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाए।

रॉल्फ लॉरेन ने डिजाइन किया था गाउन
जैनेल ऑस्कर अवॉर्ड समारोह के खास हिस्सा थीं। उनकी परफॉर्मेंस के साथ ऑस्कर अवॉर्ड की शुरुआत हुई। 34 वर्षीय जैनेल ने सिल्वर एलाइन ड्रेस पहनी। इसे रॉल्फ लॉरेन ने डिजाइन किया था। इसकी खासियत है कि ड्रेस पर ज्यादातर हैंडवर्क किया गया है।

रॉल्फ की डिज़ाइनर ड्रेस में सिंगर जैनेल मोने। साभार- रॉयटर्स


ड्रेस के साथ 60 कैरेट जूलरी
सिल्वर ड्रेस के साथ जैनेल ने चोकर नेकपीस और खूबसूरत फिंगर रिंग पेयर किया था जो 60 कैरेट फॉरेवरमार्क डायमंड जूलरी थीं। इनकी कीमत 5 करोड़ रुपए है। गले में पहने गए चोकर को 18 कैरेट के वाइट गोल्ड से डिज़ाइन किया गया है। हाथों में जैनेल को वेरो अमोर डायमंड (7.04 कैरेट), फ्लोवर डायमंड सेट (4.31 कैरेट) और डायमंड एटरनिटी बैंड्स सेट (18 कैरेट) पहना। उनकी स्टाइलिंग एलेक्सज़ैंडर मॉल्कोन ने की थी।

क्रिस्टल लुक में जैनेल मोने। साभार- डेविड फिशर

मेकअप में भी सिल्वर थीम
जैनेल ने जूलरी से मिलता-जुलता मेकअप किया। सिल्वर जूलरी के साथ मेकअप की थीम भी सिल्वर रखी। जैनेल की मेकअप आर्टिस्ट जैसिका स्मॉल्स ने उनके लुक को ड्रामेटिक और क्रिस्टली बनाने के लिए उनकी आंखों में सिल्वर टच दिया है। उनकी आंखों में अलग- अलग लग्जरी आई लैशेज़ का इस्तेमाल करके लुक को निखारा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Janelle Monae Oscars Performances 2020 | Oscars 2020 African-American singer Janelle Monae Opening Act Latest News and Updates


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HbsrHf
/a>

Post a Comment

0 Comments