![](https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/10/12/jenifer_1602497687.jpg)
महामारी के चलते हुए लॉकडाउन की वजह से कई लोगों को नुकसान हुआ तो कई लोगों के काम बंद हो गए। वही वे लोग भी हैं जिन्होंने इस दौरान अपने छोटे-मोटे कामों के जरिये अच्छी-खासी कमाई भी की।
मदुरै की एक कॉलेज स्टूडेंट ने लॉकडाउन का इस्तेमाल अपने बचपन के शौक को पूरा करने में किया। उसने रिसाइकलिंग वेस्ट मटेरियल से कई डेकोरेटिव चीजें बनाईं। इतना ही नहीं इस लड़की ने हाथ से बनी इन चीजों को बेचना भी शुरू किया। इस लड़की का नाम जेनिफर है।
![](https://images.bhaskarassets.com/web2images/521/2020/10/12/88_1602497435.jpg)
जेनिफर ने इस काम के लिए पुरानी बोतलों, पिस्ते के छिलकों, मुर्गे के पंखे, टूटे हुए गिलासों, चाबी और घंटी जैसी चीजों का इस्तेमाल किया। वह बचपन से हैंडीक्राफ्ट वर्क करने की शौकीन थीं। लेकिन पढ़ाई की वजह से उसे कभी यह कला सीखने का समय नहीं मिला। फिर लॉकडाउन के दौरान उसे जो फ्री टाइम मिला, वो उसने अपने शौक पूरे करने में बिताया।
जेनिफर के अनुसार, यह साल मेरे लिए यादगार रहा। यही वो समय था जब मैंने मैंने बचपन के शौक को पूरा किया। सोशल मीडिया पर जब जेनिफर ने अपने हैंडीक्राफ्ट वर्क को पोस्ट किया तो कई यूजर्स ने उनके काम की सराहना की।
कुछ फॉलोअर्स ने उनकी बनाई हुई चीजों को खरीदा तो कुछ उनकी तरह यह काम करना भी चाहते हैं। जेनिफर ऑर्डर मिलने पर कस्टमर की पसंद के अनुसार इन चीजों को बनाती भी हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nRGtSG
/a>
0 Comments