यूपी में रहने वाली आरती शादी के एक दिन पहले छत से गिर गई। उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई। आरती के दूल्हे का नाम अवधेश है। अवधेश ने कहा जो हमारे साथ हुआ, वह हमारी किस्मत है। अवधेश ने डॉक्टर से परमिशन ली और हॉस्पिटल में ही आरती से शादी की। इस शादी में दोनों परिवारों के लोग शामिल हुए। आरती का इलाज कर रहे डॉ. सचिन सिंह ने बताया कि आरती की रीढ़ की हड्डी में चोट आई है। फिलहाल वह अपना पैर भी नहीं हिला सकती। इसलिए हमने अस्पताल में ही अवधेश को आरती के साथ शादी करने की इजाजत दी।

दुल्हन ने कहा- ''मेरी इस हालत को देखकर मैं डर गई थी लेकिन मेरे पति ने मुझे हिम्मत दी। उन्होंने कहा कि अगर मैं कभी ठीक नहीं हुई और इसी हालत में बिस्तर पर रही, तब भी वे हमेशा मेरा साथ देंगे''। सोशल मीडिया पर इस खबर के वायरल होते ही कई लोगों ने अवधेश की तारीफ की, वहीं लोग आरती के जल्दी ठीक होने की दुआ भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-'इसे कहते हैं सच्चा प्यार'। दूसरे यूजर ने लिखा - ''ये गुण बहुत कम लड़कों में देखने को मिलता है। उस माता-पिता की तारीफ करना चाहिए जिसने अवधेश को जन्म दिया''।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nD5Zu9
/a>


0 Comments