हर व्यक्ति का अपना पसंदीदा कलर होता है। लेकिन बेंगलुरु के रहने वाले 58 साल के सेवनराज की फैमिली का फेवरेट कलर रेड एंड व्हाइट है। यह रंग उन्हें इतना पसंद है कि फर्नीचर, परदे, मोबाइल, दीवारें, कार, ऑफिस, चश्मा, शूज-मोजे, क्रॉकरी, टॉयलेट यहां तक कि टूथ ब्रश सहित घर ही हर चीज रेड एंड व्हाइट है। उनकी पत्नी पुष्पा भी अपने घर के लिए इन्हीं दो रंगों की चीजें खरीदती है। उनका बेटा भरतराज और मनीषा भी लाल और सफेद रंग पहनते हैं।

माता-पिता की सातवीं संतान होने पर सेवनराज को यह नाम मिला। बचपन से ही वे दुनिया से अलग दिखना चाहते थे। इसलिए लाल और सफेद रंग अपनाया। उनका कहना है कि परिवार के सभी लोग सफेद रंग ज्यादा पसंद करते थे। मैंने बस इतना किया कि इसके साथ सफेद रंग और जोड़ दिया। जब मैं 18 साल का हुआ तो कसम खा ली थी कि अब मरते दम तक इन्हीं दो रंगों के साथ जिऊंगा। पहले लोग मेरी बात पर हंसते थे, लेकिन जुनून की हद तक वे इन रंगों में रम गए और देश-विदेश में फेमस होने लगे। इनके घर की अलमारियां रेड एंड व्हाइट कपड़ों से भरी पड़ी हैं। इनके पास दर्जनों रेड-व्हाइट शर्ट हैं।

उन्होंने रेड एंड व्हाइट में तो पहचान बनाई ही, साथ ही 7 के अंक को जीवन में अपना लिया क्योंकि वे इसे लकी नंबर मानते हैं। इनकी हर ड्रेस में 7 बटन और 7 पॉकेट होते हैं। यहां तक कि कढ़ाइ द्वारा 7 का अंक पॉकेट पर भी बना रखा है। इनकी कार का नंबर सात है। वे सात भाषाएं भी बोलते हैं। जब ये रेड सिग्नल पर रूकते हैं तो कई लोग इनके साथ सेल्फी लेने आ जाते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3amMa6M
/a>


0 Comments