महामारी के दौरान केरल के कई लोगों ने जरूरतमंदों की मदद के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाए। लेकिन जो तरीका एमबीए स्टूडेंट वी एम मानसी ने खोजा, वो अनोखा ही है। 23 साल की मानसी इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया, पुणे से एमबीए कर रही हैं। महामारी के बीच जब मानसी ने किसानों को संघर्ष करते हुए देखा तो उनकी मदद के लिए एक इंस्टाग्राम पेज की शुरुआत की। इस पेज का नाम 'फार्मफुल' रखा। इसके जरिये उसने राज्य में किसानों को अपनी फसल बेचने में मदद की।

मानसी के अनुसार महामारी के बीच जिन लोगों ने मुश्किल हालातों का सामना किया, उनमें किसान भी शामिल हैं। उन्हें अपनी फसल की मुंहमांगी कीमत बिचौलियों की वजह से नहीं मिल पाती। ऐसे में मानसी ने अपनी मां की मदद से किसानों की सहायता का तरीका ढूंढ निकाला। मानसी की मां एग्रीकल्चर ऑफिसर हैं।

मानसी ने 4 दिसंबर को अपना इंस्टाग्राम पेज लॉन्च किया था। वे कहती हैं मैंने यह कल्पना नहीं की थी किसानों की ओर से इस पेज को इतना अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा। एक हफ्ते से कम समय में ही मानसी ने किसानों को 40 किलो जिमीकंद, 108 किलो पाइनेप्पल और 2 किलो कोकम बेचने में मदद की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
23 year old VM Mansi from Kerala started Instagram page for farmers, now helping them sell crops


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Mr3Xj4
/a>