ईवनिंग पार्टी के लिए परफेक्ट गोल्ड लिपस्टिक, विंग्ड आई शैडो और डॉटेड कैट आईज से मिलेगा गॉर्जियस लुक

विंटर में होने वाली ईवनिंग पार्टी के लिए कुछ खास मेकअप प्रोडक्ट अपनाएं। अगर एक जैसे मेकअप से बोर हाे गईं हैं तो इस बार कुछ हटकर ट्राय करें। इससे आपको गॉर्जियस लुक मिलेगा और आप मेकअप के नए सलीके भी सीख पाएंगी।

1. गोल्ड लिप्स : क्लासिक रेड, मैट, पेस्टल्स, शिमर, ग्लॉस और डार्क पाउट से बोर होकर कुछ नया ट्राय करना चाहती हैं तो ट्रेंडी और ग्लिटरी गोल्ड पाउट क्रिएट कर सकती हैं। यह एक बेहद लग्ज्यूरियस फिनिश का शेड है जो लिप्स को सुपर ग्लैमरस लुक देगा। यदि गोल्डन लिप से सहज नहीं हो पा रही हैं तो न्यूड लिप या ग्लॉसी ट्रांसपेरेंट लिप्स पर गोल्डन स्पार्कल भी एड किया जा सकता है।

2. शिमरी इनर कॉर्नर्स : आइकॉनिक न्यू ईयर ईव मेकअप लुक के लिए आंखों के इनर कॉर्नर्स को शाइन दी जा सकती है। इसके लिए पर्पल और पिंक जैसे कॉन्ट्रास्ट शेड्स चुन सकती हैं या इन्हें सोलो भी कैरी कर सकती हैं।

3. विंग्ड आई शैडो : परफेक्ट विंग्ड आई लाइनर लुक के लिए मेहनत नहीं करना चाहती हैं तो विंग्ड आई शैडो आसान विकल्प है जो लगभग वही लुक देगा जो विंग्ड लाइनर से मिल सकता है। आई शैडो को क्रीस और ब्रो बोन तक ले जा सकती हैं।

4. कट क्रीस : पार्टी में आई मेकअप लुक्स के साथ स्टेटमेंट्स बनाती हैं तो कट क्रीस लुक परफेक्ट चुनाव हो सकता है। इसमें आंखों की क्रीस डिफाइन कर डार्क आई शैडो से काट दिया जाता है, ब्लेंड नहीं किया जाता।

5. डॉटेड कैट आईज : क्लासिक कैट आईज के बजाय डॉटेड कैट आईज ट्राय कर सकती हैं। क्लासिक लुक का ये रीमिक्स लाइन को डॉट से रिप्लेस करता है। इससे आंखों को ट्विस्ट दे सकती हैं। आप लिड्स को भी डॉट कर सकती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Perfect gold lipstick, winged eye shadow and dotted cat eyes will give a gorgeous look for evening party


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hANGnb
/a>

Post a Comment

0 Comments