लाइफस्टाइल डेस्क. कॉर्पोरेट कल्चर में फॉर्मल वियर को खास बनाना हो तो व्हाइट का नाम सबसे पहले आता है। आपके पॉवर ड्रेसिंग को बयां करने के लिए सिंपल व्हाइट शर्ट ही काफी है। ये आपको कॉन्फिडेंट लुक देने में मदद करता है।
कैसी हो कफ स्टाइल
ज्यादातर लोग शर्ट खरीदते हुए कफ पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते, जबकि आपके पूरे लुक को इम्प्रेसिव या खराब बनाने में इनका भी हाथ होता है। ज्यादातर कफ एक बटन के साथ बंद होने वाले होते हैं, जो कैजुअल लुक में आते हैं। इसी तरह फॉर्मल कफ्स दो बटन के साथ बंद होते हैं और फ्रेंच कफ्स में एक एक्स्ट्रा जोड़ भी होता है। फ्रेंच कफ्स से अपनी व्हाइट शर्ट को ज्यादा इम्प्रेसिव बनाया जा सकता है।
बॉटम का करें सही चुनाव
व्हाइट शर्ट के साथहाई वेस्टेड पैंट, फैडेट जींस और फॉर्मल पैंटभी अच्छी लगती है। इसके साथ न्यूड कलर हील्स पहनें। क्रिस्प व्हाइट टॉप या शर्ट पर पिन-टक्स की डिटेलिंग भी अच्छी लगती है। इसे डार्क कलर्ड रग्ड डेनिम के साथ पेयर करना भी फैशन में इन है।
जूतों पर दें ध्यान
कॉर्पोरेट ऑफिस में हैं, तो अपने फुटवियर के साथ ज्यादा एक्सपेरिमेंट करने से बचें। इस तरह की ड्रेस के साथ हमेशा ब्लैक या ब्राउन जूते ही पहनें। आपके जूते ना सिर्फ साफ हों बल्कि उनमें शाइन होना भी जरूरी है। इसलिए उसे नियमित रूप से पॉलिश जरूर करें। रेग्यूलर यूज के लिए शूज की लोफर स्टाइल भी काफी अच्छी लगती है। इसके डिजाइन और कट्स का चुनाव अपनी पसंद के अनुसार करें।
सिलेक्ट करें ये ऐसेसरीज
सिंपल व्हाइट कलर शर्ट में कलर ऐड करने के लिए ब्राइट मल्टीकलर्ड प्रिंटेड स्कार्फ आपकी मदद करेंगे। इसके साथ क्लासिक वॉच, हाई एंड मोबाइल और बिजनेस कार्डहोल्डर हमेशा कैरी करें। इस तरह की ड्रेस के साथ ब्लैक, ग्रे, व्हाइट और नेवी ब्लू कलर के ब्रेसलेट, बैग और ज्वेलरी भी अच्छी लगती है। आप आइसी ब्लू, मिंट ग्रीन, चॉकलेट, येलो के साथ भी एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। अगर बात ईयरिंग्स की करें तो लॉन्ग ईयरिंग्स पहनने के बजाय स्टड्स चुनें। अवसर के अनुसार छोेटे या बड़े स्टड्स आप पर खूब जंचेंगे।
न करें ये गलती
ऐसी शर्ट्स से दूर ही रहें जो काफी ढीली-ढाली या ओवरसाइज्ड हो। आपकी ट्राउजर्स भी ऐसी हो जिसकी फिटिंग सही हो। अगर आप डियो या परफ्यूम लगाते हैं तो इसकी मात्रा भी कम ही रखें। साथ ही हल्की खूश्बूवाले परफ्यूम ही लगाएं। ऑफिस में फंकी स्नीकर्स, कैनवास, शूज अवॉयड करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2S99L1b
/a>


0 Comments