अमेरिका में लॉकडाउन के दौरान 3,200 लोगों पर यूनिवर्सिटी ऑफ वेरमोंट ने ऑनलाइन सर्वे किया। इस रिसर्च के अनुसार, लॉकडाउन में महिलाओं ने पुरुषों के बजाय आउटडोर एक्टिविटी में ज्यादा वक्त गुजारा। इनमें से 70% महिलाओं ने वॉकिंग की, वहीं 64% महिलाओं ने वाइल्ड लाइफ को एंजॉय किया। इस बीच इन्होंने जंगली जानवरों के फोटो लिए और प्रकृति के करीब रहते हुए अपनी अन्य कला को निखारा। 59% महिलाओं ने कहा कि कुदरती नजारों के बीच उन्हें मानसिक शांति मिली। 29% महिलाओं ने एक्सरसाइज के लिए घर से बाहर जाना पसंद किया।

यह पहला ऐसा सर्वे है जो महामारी के दौरान अमेरिका में रहने वाले लोगों का प्रकृति से रिश्ता भी बताता है। यहां रहने वाली महिलाओं ने पुरुषों के बजाय गार्डनिंग में भी अधिक समय बिताया। इस सर्वे के वरिष्ठ लेखक रचेल गोल्ड ने बताया कि महामारी में महिलाओं की खास रूचि मानसिक शांति के तरीके ढूंढने, एक्सरसाइज करने, लैंडस्केप को जानने और फन टाइम बिताने में भी रही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mtQGm7
/a>


0 Comments