मेकअप हटाने के लिए यूज करें वैसलीन, चोट के निशान और खुजली दूर करने के लिए भी इसे लगाएं

इस मौसम में वैसलीन अधिकांश घरों में यूज होता है। आमतौर पर लोग इसे फटे होंठो पर या एड़ियों को मुलायम बनाने के लिए लगाते हैं। लेकिन इसके और भी कई उपयोग है। इसे आप मेकअप रिमूवर की तरह या दरवाजे से आ रही आवाज दूर करने के लिए भी यूज कर सकते हैं। यहां बताए जा रहे ये पांच टिप्स आपके जरूर काम आएंगे।

1. वैसलीन आपके घावों को नर्म रखने में मदद करता है। इससे घाव जल्दी ठीक हो जाते हैं। ये चोट के निशान और खुजली दूर करने में भी मदद करता है। अगर घाव मामूली है तो उसे गुनगुने पानी से साफ करें, और फिर वैसलीन लगाएं।

2. इसे आप मेकअप रि‍मूवर की तरह उपयोग कर सकते हैं। अपना मेकअप साफ करने के लिए वैसलीन लगाकर रूई से साफ कर लें और चेहरा धो लें। इससे स्किन सॉफ्ट हो जाएगी।

3. अगर नाखूनों के क्यूटिकल्स निकल जाते हैं तो रात को सोने से पहले नाखून और उसके आसपास अच्छी तरह वैसलीन लगा कर मसाज कर लें। फिर दस्ताने पहन कर सो जाएं। इससे आपकी समस्या दूर होगी।

4. आप लंबे नाखून रखना पसंद करती हैं। लेकिन कई बार नाखून बार-बार टूटने लगते हैं तो नाखूनों पर रोज वैसलीन लगाएं। इससे नाखूनों की ग्रोथ बढ़ेगी और वह मजबूत होंगे।

5. दरवाजों और अलमारी को खोलते व बंद करते समय आने वाली आवाज से परेशान हैं तो इनके जोड़ों पर वैसलीन लगाएं। इससे आवाज आना बंद हो जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Use Vaseline to remove makeup, apply it to remove bruises and itching.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3p2OHH7
/a>

Post a Comment

0 Comments