ठंड के मौसम में हर घर में ऐसी कई चीजें बनाई जाती हैं जो सर्दी से बचाने में आपकी मदद करती हैं। अगर आप घर में लड्डू बना रही हैं तो यहां बताए कुछ टिप्स ट्राय करके देखें। ये आपका काम आसान करने में मदद करेंगे।
1. रागी लड्डू बनाने के लिए शक्कर के बजाय गुड़ का इस्तेमाल करें तो स्वाद और सेहत दोनों मिलेगा।

2. बेसन के लड्डू बनाते समय कच्चापन दूर करने के लिए इसे कम आंच पर भूनें। अगर आप तेज आंच पर भूनेंगी तो बेसन कहीं से भून जाएगा और कहीं से कच्चा रहेगा।

3. मेथी के लड्डू बनाने के लिए मेथी को बहुत बारीक न पीसें। साथ ही इसके लिए गुड़ की चाशनी बना रही हैं तो गुड़ को ज्यादा न उबालें। वरना लड्डू कड़क बनेंगे।
4. नारियल के लड्डू बनाने के बाद इसे आधे घंटे के लिए फ्रिज में रखें। फिर निकाल कर बादाम से सजाएं।
5. सूजी के लड्डू बनाने के लिए अगर आप दूध के बजाय मिल्कमेड का इस्तेमाल कर रही हैं तो शक्कर की मात्रा कम कर दें। इसके अलावा सूजी को ज्यादा न भूनें वरना लड्डू का स्वाद बिगड़ जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38o9oIp
/a>


0 Comments